निजी स्कूल... निजी स्कूल प्रबंधन अब 10% से अधिक फीस बढ़ाएगा तो लगेगा प्रतिबंध
रतलाम | निजी स्कूल प्रबंधन ने अब अगर 10% से अधिक फीस बढ़ाई तो उस पर प्रतिबंध की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में एक्ट की धारा 18 के तहत 23 फरवरी 2018 को एक अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार की ओर से यह जानकारी हाईकोर्ट में पेश की गई।