पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश दिया

शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकल कोली समाज एवं श्री बाबा रामदेव सेवा मंडल का स्नेह सम्मेलन बरबड़ हनुमान मंदिर में आयाेजित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक कृषि संचालक डी. आर. माहौर एवं हंस निर्वाण समुदाय के संत रतनदास महाराज राजस्थान ने शुभारंभ किया।

अतिथियों ने समाजजन को शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश दिया। समाज की पूर्व महिला पार्षद गोती देवी ढाकरवाल, नर्बदा कोली, धनमंदी बाबूलाल बंदोड़िया का सम्मान किया। प्राचार्य नंदकिशोर पांडे ने विभिन्न जानकारी दी। पुष्पा नरवरिया, चंचल रेवासिया, सोनिया महावर ने कविता पाठ किया। घीसालाल छावरिया को सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया। अध्यक्षता गुलाबगिरी महाराज ने की। पूरणदासजी दीवान, रामलाल महावर, बाबूलाल बंदोड़िया, रामचंद्र रेवासिया, हीरालाल पांडेय, चतुर्भुज पांडेय, जगदीश कसेड़िया, बाबूलाल महावर, राजबहादुर छावेरिया आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। संचालन समाज के महामंत्री कैलाशचंद्र महावर ने किया।

खबरें और भी हैं...