पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • धोलावड़ पहुंचीं कलेक्टर चौहान, बोलीं पेयजल व्यवस्था आगे से बाधित न हो, तैयारी पूर्ण रखो

धोलावड़ पहुंचीं कलेक्टर चौहान, बोलीं पेयजल व्यवस्था आगे से बाधित न हो, तैयारी पूर्ण रखो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | एक पखवाड़े से बिगड़ी शहर की पेयजल व्यवस्था को देखते हुए बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान धोलावड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट पहुंची। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे और आयुक्त एसके सिंह भी साथ रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया आगे से शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित न हो इसकी तैयारी रखें। कलेक्टर धोलावड़ के नए और पुराने इंटकवेल और फिर मोरवानी फिल्टर प्लांट देखा। मोटर पंपों को दुरुस्त हालत में रखने व प्लांट व लैब की नियमित सफाई के लिए कहा। प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, आरएम सक्सेना, उपयंत्री सत्यप्रकाश आचार्य, बीएल चौधरी, जनक नागल साथ रहे।

प्लांट का निरीक्षण करती कलेक्टर।

खबरें और भी हैं...