पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अब मवेशी पकड़कर रख सकेंगे गोशाला में, बकाया 22 लाख चार किस्तों में देंगे

अब मवेशी पकड़कर रख सकेंगे गोशाला में, बकाया 22 लाख चार किस्तों में देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर गोशाला में रखने का रास्ता साफ हो गया है। अब तक नगर निगम पहले रखे गए मवेशियों का 22 लाख रुपया गोपाल गोशाला को नहीं दे रहा था। इससे गोशाला संचालकों ने निगम द्वारा पकड़े मवेशी रखने से इनकार कर दिया। सोमवार को जिला गोसंवर्धन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर ने निगम अफसरों को चार किस्तों में रुपया देने के लिए पत्र जारी किया।

पिछले साल एक व्यक्ति की जान लेने और हाल ही में दो व्यक्तियों को घायल करने पर गुस्साए लोगों ने खुद मवेशी पकड़े और निगम के हवाले किए। इसके बाद निगम ने हफ्तेभर पहले मवेशी पकड़े लेकिन गोपाल गोशाला संचालक ने बकाया भुगतान नहीं होने तक मवेशी रखने से मना कर दिया। सोमवार को गोसंवर्धन बोर्ड की बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार ने गोपाल गोशाला को बकाया रुपया देने का मुद्दा उठाया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने निगम को चार किस्तों में गोशाला का पूरा रुपया देने के निर्देश दिए।

मुक्त हो शहर

पहली किस्त इसी माह देंगे

निगम उपायुक्त संदेश शर्मा ने बताया निगम द्वारा 5 लाख की पहली किस्त इस महीने के आखिरी में दी जाएगी। बाकी रुपया तीन-तीन महीनों की तीन किस्त में देंगे।

50 रुपए रोज खर्च देना तय है, निगम ध्यान नहीं दे रहा

नगर निगम द्वारा पकड़े गए मवेशियों को गोशाला में रखने पर 50 रुपए रोज खुराक का देना तय है। लेकिन नगर निगम इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा था। इसलिए मुद्दा उठाया। शंकरलाल पाटीदार, उपाध्यक्ष-जिला गोसंवर्धन बोर्ड

निगम से लिखित में लेने के बाद ही रखने देंगे मवेशी

निगम अधिकारियों से चारों किस्तों की अदायगी का समय लिखित में लेने के साथ ही अब रखे जाने वाले मवेशियों की राशि उसी दौरान देने पर ही मवेशी रखे जाएंगे। गोविंद पोद्दार, अध्यक्ष-गोपाल गोशाला

खबरें और भी हैं...