राहत... देररात सुधर सका धोलावड़ में इंटकवेल का पंप, आज समय पर होगा जलप्रदाय
रतलाम | धोलावड़ में इंटकवेल पंप की रिपेयरिंग का काम रविवार देर रात तक चला। रात करीब 1.30 बजे तक निगम का अमला पंप को सुधारने में जुटा रहा। डैम के नए इंटकवेल की तीनों टर्बाइन खराब होने से शहर की जलप्रदाय व्यवस्था दाे दिनों से बेपटरी हो गई थी। पानी की टंकियां नहीं भर पाने से सबसे ज्यादा समस्या पटरी पार के क्षेत्रों अलकापुरी, 80 फीट रोड, कस्तूरबा नगर, जवाहर नगर आदि में हो रही थी। अधिकारियों के मुताबिक परेशानी का समाधान होने से आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जलप्रदाय होगा। सोमवार को समय पर पानी आ जाने से राहत रही।