पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • धामनोद स्थित केंद्र पर 19 से लगेगा नि:शुल्क विपश्यना ध्यान शिविर

धामनोद स्थित केंद्र पर 19 से लगेगा नि:शुल्क विपश्यना ध्यान शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धामनोद स्थित विपश्यना केंद्र में आगामी विपश्यना ध्यान शिविर 19 से 30 अप्रैल तक लगाया जाएगा। डॉ. नारायण वाधवानी ने बताया विपश्यना ध्यान हमारे मन के विकारों को कम करता है या उन्हें जड़ से निकाल देता हैं। मन के विकार जैसे क्रोध, घृणा, डर, द्वेष आदि का हमारी कार्यकुशलता पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। तनाव बढ़ते हैं तो तनाव जनित रोगों ( हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, रागद्वेष, माइग्रेन, डर, असुरक्षा की भावना आदि) से हम घिरने लगते हैं। भारतीय रेल भी अपने अधिकारी और कर्मचारी को 9 दिन का सवैतनिक अवकाश और स्पेशल पास देती है, जिससे वे विपश्यना के दस दिवसीय शिविरों में भाग लेकर लाभान्वित हो सकें। शिविर में भाग लेने के लिए www.rata.dhamma.org पर लॉगइन कर अपना स्थान बुक कर सकते हैं या फोन नं. 9827532759 (डॉक्टर रवि दिवेकर), 9827794120 (डॉ. रश्मि दिवेकर) से बात कर स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...