बैठक में समाज के विकास व उत्थान पर हुई चर्चा
रतलाम | परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मेनारिया ब्राह्मण समाज का सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। बैठक में समाज के विकास व उत्थान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष बीएल पुरोहित, सचिव कमलाशंकर मेहता आदि मौजूद थे। संचालन पन्नालाल ने किया। आभार हेमंत शर्मा ने माना। जानकारी केशव मेहता ने दी।
महाआरती कल- शक्तिनगर महाकाल मंदिर स्थित परशुराम मंदिर में 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महासभा अध्यक्ष अरुण पुरोहित, सचिव पं. नरेंद्र जोशी व सर्वब्राह्मण महिला सभा अध्यक्ष डॉ. संध्या उपाध्याय ने बताया भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मणों के आराध्यदेव भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में दुग्धाभिषेक, पाद्य पूजन के बाद महाआरती होगी। ब्राह्मण संगठनों ने उपस्थित रहने की अपील की।