पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • श्री सेमलिया तीर्थ में केसर पूजन से शुरू हुआ नया सत्र

श्री सेमलिया तीर्थ में केसर पूजन से शुरू हुआ नया सत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री सेमलिया तीर्थ में दादा शांतिनाथ की सामूहिक केसर पूजन कर जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने नए सत्र का शुभारंभ किया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने बताया पिछले सप्ताह गिरनारजी तीर्थ यात्रा करने के बाद मैत्री के बैनर तले जैन तीर्थ सेमलियाजी में दादा शांतिनाथ की सामूहिक केसर वंदन पूजा रखी गई। ग्रुप परिवार के दंपती सदस्यों ने सामूहिक चैत्य वंदन किया। कोठारी ने बताया जैन सोशल ग्रुप मैत्री हमेशा जैनत्व से जुड़ी गतिविधियों को संचालित कर जैनत्व को सार्थक बनाता है। आयोजन में मयंक कोठारी, नीलेश कोठारी, राजेंद्र पालरेचा, भावेश गादिया, अनिल पगारिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...