ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका घायल, चालक ने परिजन से की मारपीट
बिलपांक के समीप ग्राम लपटिया में सोमवार दोपहर घर के सामने खेल रही बालिका ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ने घायल बालिका के परिजन के साथ मारपीट भी की। बिलपांक पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में अर्चना पिता पूनमचंद मोगिया (8) निवासी लपटिया को दाहिने हाथ-पैर और पसलियों में चोट लगी। पिता पूनमचंद ने बताया गांव का रामेश्वर पिता जोरावरसिंह दोपहर को ट्रॉली में मुरम लेकर खेत की तरफ जा रहा था। उसके ट्रैक्टर की टक्कर से अर्चना घायल हो गई। उसे देखकर चलाने को कहा तो उसने परिजन के साथ विवाद कर मारपीट भी की। घटना की जानकारी बिलपांक थाने पर दी है।