टेकचंदानी बने काटजूनगर विकास समिति के अध्यक्ष
रतलाम | काटजू नगर विकास समिति के पुनर्गठन को लेकर समिति की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष जयकुमार टेकचंदानी, उपाध्यक्ष राजेश दरक, सचिव अनिल पेंडसे, सहसचिव अनूप तलेरा, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारड़ा को मनोनीत किया। पेंडसे ने बताया बैठक में हुए निर्णय के मुताबिक काटजूनगर की प्रत्येक लाइन से एक सदस्य को कार्यकारिणी में शामिल कर विस्तार किया जाएगा। इससे कॉलोनी नागरिकों को जोड़कर विकास से संबंधित पर चर्चा व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।