पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • शासन पूर्णत: संवेदनशील, हर कर्मचारी को अधिकतम लाभ दे रहा है : चौहान

शासन पूर्णत: संवेदनशील, हर कर्मचारी को अधिकतम लाभ दे रहा है : चौहान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन पूर्णत: संवेदनशील है और हर कर्मचारी को अधिकतम लाभ दे रहा है फिर वह पेंशनरों काे क्यों अनदेखा करेगा। निश्चित ही प्रक्रिया के कारण विलंब हो रहा होगा। मैं शिवराज सरकार की कार्यप्रणाली से वाकिफ हूं, वह बुजुर्गों का पूरा ध्यान रखेगी। मैं अपने स्तर से भी आपकी बात रखूंगा।

यह बात सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर महासंघ के वार्षिक जिला स्तरीय सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान ने कही। उन्होंने सभी वरिष्ठजन को सदा मुस्कुराते रहने के टिप्स दिए। समाज के प्रति भी अपने दायित्वों के निर्वहन के संबंध में सचेत किया। अध्यक्षता करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा बिना रोए तो मां भी अपने बच्चे को दूध नहीं पिलाती। सरकार कर्मचारियों को लाभ दे रही है, इसे हम अनदेखा नहीं करते हैं किंतु कई वर्ग विशेष आज भी अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। संभागीय सचिव कैलाश पाठक ने भी संबोधित किया। इसमें 7वें वेतन आयोग 2.57 के मान से एरियर सहित दिए जाने की घोषणा जल्द करने की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख दिलीप मेहता, मांगीलाल पंडित आदि ने भी संबोधित किया। संघ की उपलब्धियां, वर्षभर का प्रगति पत्रक, आय व्यय का ब्यौरा, आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जिलाध्यक्ष गोवर्धनलाल व्यास ने सदस्यों को जानकारी दी। संघ संरक्षक एमएल तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया।

जिला स्तरीय सम्मेलन

सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी व पेंशनरों का आयोजन

80 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों का किया सम्मान

80 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों का सम्मान किया। सीएस शर्मा, रामप्रसाद परिहार, गोपाल कोठारी आदि का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। सचिव विनोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार, भंवरलाल चौधरी, रमेश असवानी आदि मौजूद थे। संचालन जगदीशचंद्र उपाध्याय ने किया। आभार किशोर सिंह राठौड़ ने माना।

खबरें और भी हैं...