पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जैन विद्या भवन में तीसरी मंजिल निर्माण का शिलान्यास, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

जैन विद्या भवन में तीसरी मंजिल निर्माण का शिलान्यास, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागोद रोड स्थित जैन विद्या विकास समिति और जैन विद्या निकेतन के सेठ कन्हैयालाल काश्यप जैन विद्या भवन पर तीसरी मंजिल के निर्माण के लिए सोमवार को शिलान्यास किया। उन्होंने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया।

मुख्य अतिथि शहर विधायक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप थे। इससे पहले जैन विद्या विकास समिति की ओर से अध्यक्ष रंगलाल चौरड़िया, सचिव महेंद्र चाणोदिया, जयंत बोहरा, उपाध्यक्ष अभय लूनिया, कोषाध्यक्ष दशरथ पोरवाल, प्रकाश मूणत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार अजमेरा आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष चौरड़िया ने दिया। सचिव चाणोदिया ने निर्माण कार्य व योजनाओं की जानकारी दी। संचालन इंद्र कुमार मलिक ने किया। आभार जयंत बोहरा ने माना। इस मौके पर विधायक काश्यप ने विद्यार्थियों से मेहनत व लगन से अच्छे अंक लाकर मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा विद्यार्थी सफलता अर्जित कर शहर व प्रदेश का गौरव बढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थी योजना आरंभ कर सभी बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोल दिए हैं। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा सीबीएसई के नतीजे घोषित होने पर सभी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में सम्मानित विद्यार्थियों के साथ अतिथि।

इन प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिला सम्मान

दसवीं में जिले में प्रथम रहे जैन विद्या निकेतन के आदित्य सिसौदिया सहित पवित्रा ठक्कर, चैतन्य सोनी, हर्षिता कुमावत, पूजा शर्मा, अर्जुन राठौर, मुस्कान सिलावट व आयुष पांचाल का सम्मान किया। 12वीं में उच्च अंक प्राप्त जैन बालक उमावि की वर्षा राठौर, जया कुमावत, दसवीं की साक्षी परमार, महेंद्र डोडिय़ार व नंदनी कुशवाह का सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...