रतलाम | मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन इंदौर ओल्ड पलासिया स्थित कम्यूनिटी हॉल में हुआ। जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह राणावत ने बताया सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय प्रबंध समिति व महासमिति की बैठक हुई। कर्मचारियों ने मांगों के निराकरण के लिए विभागवार रणनीति बनाने के प्रस्ताव पारित किए। सम्मेलन में 41 के पदाधिकारियों ने भागीदारी की। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद ओपी कटियार को पुन: मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांताध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी एचएन शर्मा थे। राणावत के नेतृत्व में दिनेश बारोठ, शांतिलाल मेड़ा, ब्रजलाल भूरिया, आरपी मालवीय, नंदकिशोर गेहलोत, जगदीश सूर्यवंशी आदि शामिल हुए।