रतलाम | एक सप्ताह में दो बार गोली चली और करीब से गोली निकल गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
सोमवार रात सुदामा परिसर निवासी 18 वर्षीय राहिल पिता जरीब खान पर बाइक सवार दो युवकों ने ऊंकाला रोड पर गोली चलाई थी जो बायीं जांघ छूटे हुए निकल गई। रविवार रात मोचीपुरा निवासी इलियास पिता अशफाक रहमानी (40) के साथ बाइक पर जा रहे निसार पिता मुश्ताक अहमद पर दो युवकों ने गोली चलाई जो कुर्ते से छूते हुए निकली। एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया निगम के पास लगे कैमरों के फुटेज देखे हैं। वारदात के बाद आरोपी नगर निगम तरफ नहीं आए। वे महलवाड़े की तरफ गए या किसी गली में ओझल हो गए। अन्य कैमरों के फुटेज देख रहे हैं।