पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सलाद मांगने पर विवाद, 3 घायल, 30 के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज

सलाद मांगने पर विवाद, 3 घायल, 30 के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलाद की बात पर दो ग्राहकों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ा और नामली में वृंदावन ढाबे पर मेवासा से आए युवकों की टोली ने लोहे की रॉड और पाइप से तीन युवकों की पिटाई कर दी। घायल युवकों को परिजन जिला अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए। नामली थाने में 30 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सेमलिया निवासी मोनू पिता विनोद चौहान (20), किशोर पिता बद्रीलाल बेड़दिया (18) और बरबोदना निवासी कुलदीप पिता सेजसिंह (20) रविवार रात करीब 11 बजे भोजन करने वृंदावन ढाबे पर गए थे। वेटर से सलाद लाने का कहने पर पास की टेबल पर भोजन कर रहे भदवासा निवासी दीपक सरगरा ने ताना मारा। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद और झूमाझटकी हो गई। घटना के बाद दीपक ढाबे से चला गया और तीनों युवक भोजन करने लगे। करीब आधे घंटे बाद दोस्तों को लेकर दीपक ढाबे पर पहुंचा और तीनों युवकों की पिटाई कर दी। लोहे के पाइप और रॉड से मोनू और कुलदीप के सिर पर तथा किशोर की गरदन पर चोट लगी। पिटाई के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले। घायल मोनू ने मोबाइल से फोन लगाकर भाई सोनू और संदीप को बुलाया। सोनू और संदीप घायल तीनों दोस्तों को जिला अस्पताल ले गए। मोनू की रिपोर्ट पर नामली थाने में आरोपी दीपक सरगरा और उसके 30 साथियों के खिलाफ मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...