पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ढाबा बंद होने पर खाना देने से मना किया तो पीट दिया, 4 युवक घायल

ढाबा बंद होने पर खाना देने से मना किया तो पीट दिया, 4 युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | सैलाना रोड स्थित रजवाड़ी ढाबे पर रविवार रात 12.30 बजे मारपीट हो गई। ढाबा बंद होने से भोजन देने से मना करने पर विवाद हुआ। आईए पुलिस के अनुसार बड़ली निवासी मांगीलाल, जितेंद्र, राजेश और गोपाल रविवार रात 12.30 बजे भोजन करने के लिए सैलाना रोड स्थित रजवाड़ी ढाबे पर गए। ढाबा बंद होने से संचालक यशवर्धन सिंह और पृथ्वीपाल सिंह ने भोजन कराने से मना कर दिया। इस पर मारपीट हो गई। यशवर्धन पिता लोकेंद्रसिंह (30) निवासी रायपुरिया व पृथ्वीपालसिंह पिता जितेंद्रसिंह (35) निवासी अमलेटा तथा दूसरे पक्ष के मांगीलाल पिता चंपालाल कटारा (28) और जितेंद्र पिता बाबूलाल जाट (22) निवासी बड़ली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...