डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, पोस्टमैन एवं ग्रामीण डाक सेवक का संभागीय शाखा द्वि वार्षिक संयुक्त अधिवेशन सालाखेड़ी स्थित होटल में हुआ। अध्यक्षता पूर्व परिमंडलीय अध्यक्ष आई. एल. पुरोहित ने की। भोपाल से आए परिमंडलीय अध्यक्ष ग्रुप सी एस. सी. जैन, परिमंडलीय सचिव ग्रुप सी आर. के. चौबे, परिमंडल सचिव पोस्टमैन अशोक सक्सेना, परिमंडल सचिव ग्रामीण डाक सेवक हेमसिंह ठाकुर की मौजूदगी में हुआ। संघ ने पदाधिकारियों ने डाक विभाग में हो रहे बदलाव।
ये बने अध्यक्ष और सचिव
ग्रुप सी - अध्यक्ष टी. आर. मारू, सचिव निरंजन गिरी, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह राठौर, संरक्षक आर. एम. मेहरा
पोस्टमैन एटीएस- अध्यक्ष धमेंद्र रमण, सचिव गेंदालाल रोहित, कोषाध्यक्ष कमलेश मईड़ा, संरक्षक टी. आर. मारू, श्यामसिंह