पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सफाई कर्मचारियों ने किया नगर निगम में प्रदर्शन

सफाई कर्मचारियों ने किया नगर निगम में प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि कॉलोनियों को तो शहर में वैध कर दिया है अब वहां सफाई के लिए भी हमें लगाया जाएगा। कर्मचारियों में काेई बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई नियुक्तियां होनी चाहिए। कर्मचारियों ने 10 हजार का गेहूं लाेन देने सहित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम आयुक्त एसके सिंह के कक्ष के बाहर नारेबाजी की। आयुक्त के टीएल बैठक में होने से कर्मचारियों ने सुभाष गोयल काे ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट में भी नारेबाजी कर कलेक्टर रुचिका चौहान को ज्ञापन दिया। नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के अमर चौहान, विजय खरे, संजय पेमाल, कमल शिंदे आदि मौजूद थे।

संयम सौंदर्य पर्वोत्सव में निश्रा प्रदान करेंगे मुनिद्वय- जावरा | मालव शिरोमणि पीयूषचंद्रविजयजी, युवा बोधी रजतचंद्रविजयजी मंगलवार को सुबह मंदसौर विहार करेंगे। मुनिद्वय मंदसौर में साध्वी विमलप्रभा श्रीजी के संयम अर्द्धशताब्दि वर्ष निमित्त 23 से 27 मई तक आयोजित संयम सौंदर्य पर्वोत्सव में निश्रा प्रदान करेंगे।

खबरें और भी हैं...