पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अनाज मंडी में प्याज की नीलामी होने से व्यापारी नाराज, 3.15 घंटे रुकी नीलामी

अनाज मंडी में प्याज की नीलामी होने से व्यापारी नाराज, 3.15 घंटे रुकी नीलामी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह मंडी खुली तो अनाज मंडी में चारों तरफ प्याज की ट्रॉलियां खड़ी थी। इस पर अनाज व्यापारी नाराज हो गए और नीलामी शुरू नहीं की। शिकायत लेकर मंडी ऑफिस पहुंचे तो कोई जिम्मेदार नहीं मिला। इस पर उनका आक्रोश और बढ़ गया। दोपहर को सहायक सचिव की समझाइश के बाद माने और नीलामी शुरू की।

रविवार को अनाज मंडी में प्याज की खरीदी की गई। रिकॉर्ड तोड़ 35 हजार कट्टे की खरीदी हुई। यह माल अभी उठा नहीं था कि प्याज बेचने मंडी में नई ट्रॉलियां आना शुरू हो गईं। मंडी प्रशासन ने इन्हें पानी की टंकी के पास सोयाबीन, गेहूं और डॉलर चने की नीलामी वाले स्थान पर खड़ा करवा दिया। इस पर व्यापारी नाराज हो गए और नीलामी चालू करने के लिए इन्हें हटाने के लिए अड़ गए और नीलामी शुरू नहीं की। इसके बाद सभी व्यापारी मंडी ऑफिस पहुंचे तो सचिव एम.एल. बारसे नहीं मिले। पूछा तो बताया तबीयत खराब होने से वे छुट्टी पर हैं। सहायक सचिव सत्यनारायण गोयल को फोन लगाया तो फोन नहीं रिसीव किया। कर्मचारियों ने बताया टीएल बैठक में गए हैं। मंडी निरीक्षक रूमालसिंह भी छुट्टी पर होने पर कोई नहीं मिला। इस पर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने नीलामी नहीं करने का फैसला लिया। इधर नीलामी शुरू नहीं होने से किसान भी नाराज हो गए और वे दोपहर 12 बजे आफिस पहुंचे तो उन्हें भी कोई नहीं मिला। भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री प्रहलाद मुकाती और मंडी डायरेक्टर सुरेंद्रसिंह भाटी ने उन्हें समझाया। दोपहर 1.30 बजे सहायक सचिव आए। उन्होंने व्यापारियों को समझाया और ट्रॉली साइड में खड़ी करवाने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारी माने। दोपहर 2.15 बजे से नीलामी शुरू हुई। 3.15 घंटे नीलामी रुकी रही।

हमें भी तो जगह चाहिए- व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन, विमल जैन ने बताया मंडी प्रशासन ने तो हर जगह प्याज की ट्रॉलियां खड़ी करवा दी। हम सोयाबीन, गेहूं और डॉलर चने की नीलामी कहां करें। अनाज, सोयाबीन और डॉलर चने के स्थान पर प्याज की नीलामी होगी तो हम अनाज खरीदी नहीं करेंगे। हर तरफ प्याज की नीलामी होगी तो हम भाग ही नहीं लेंगे।

किसान नामली उप मंडी में भी बेच सकेंगे लहसुन

रतलाम | नामली एवं आसपास के किसानों को भावांतर योजना में लहसुन बेचने के लिए अब रतलाम नहीं आना पड़ेगा। वे अपनी लहसुन अब नामली उप मंडी में भी बेच सकेंगे। इसके आदेश जारी हो गए हैं। 21 मई से इस उप मंडी में भी योजना में लहसुन की खरीदी हो सकेगी।मंडी सचिव एम. एल. बारसे ने बताया पहले योजना में उप मंडी शामिल नहीं थी। इससे इस मंडी के आसपास के क्षेत्रों के किसानों को लहसुन बेचने के लिए रतलाम आना पड़ रहा था। अब 21 मई से उप मंडी में भी लहसुन की खरीदी भावांतर योजना में शुरू होगी। आज से प्याज की खरीदी प्याज-लहसुन मंडी में होगी-भावांतर योजना में प्याज की नीलामी रविवार को अनाज मंडी में हुई थी। सोमवार को प्याज की नीलामी की छुट्टी रखी गई थी। मंगलवार से फिर नीलामी प्याज एवं लहसुन मंडी में होगी।

खबरें और भी हैं...