नामली | सहारा इंडिया कंपनी के खातेदारों ने सोमवार को नामली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी ओ.पी. कोहली को ज्ञापन सौंपा। खातेदारों ने रतलाम पहुंचकर एसपी से भी शिकायत की। खातेदारों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अल्पबचत खातों की अवधि पूरी होने के बावजूद कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। एजेंट पुराने खातों का भुगतान नहीं कर रहे हैं और नए खातों में राशि एकत्र की जा रही है। कंपनी कार्यालय पर संपर्क करने पर बताया बैंक खाते कोर्ट द्वारा सील कर देने से बचतकर्ताओं को भुगतान नहीं हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में दिलीप बसोड़, नीलेश राठौर, महेश राठौड़, बद्री पाटीदार आदि शामिल थे।