पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • एयरपोर्ट थीम पर बनेगी स्टेशन की नई बिल्डिंग पुराने माल गोदाम पर बनेगा सेकंड एंट्री गेट

एयरपोर्ट थीम पर बनेगी स्टेशन की नई बिल्डिंग पुराने माल गोदाम पर बनेगा सेकंड एंट्री गेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे मुख्यालय का रतलाम स्टेशन जल्द एयरपोर्ट की शक्ल लेगा। मोबाइल से फोटो लेने के लिए यहां ‘सेल्फी’ पॉइंट भी बनेगा तथा स्टेशन पर होने वाले अनाउंसमेंट के दौरान नई जिंगल बजाई जाएगी। प्लेटफॉर्म 4 के मुख्य एंट्री गेट के 10 मीटर ऊपर से एक शेड बनेगा जो प्लेटफॉर्म नंबर 2 के बुकिंग ऑफिस तक जाएगा। इसी के नीचे फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल और बुकिंग ऑफिस को नए सिरे से डेवलप किया जाएगा। इसके अलावा पुराने मालगोदाम वाले गेट से ही प्लेटफॉर्म 2 की तरफ नया एंट्री गेट बनेगा। पार्सल ऑफिस, पे एंड यूज टॉयलेट और जीआरपी थाने को शिफ्ट कर नया पार्किंग एरिया बनाया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने 31.69 करोड़ की इस योजना को मुख्यालय भेजा है। इनमें कुछ काम ऐसे हैं जो पहले से स्वीकृत हैं। योजना में ही गुड्स शेड को धौंसवास शिफ्ट कर प्लेटफॉर्म 4 का विस्तारीकरण किया जाएगा।

स्टेशन एरिया में 670 नई एलईडी लाइट लगेंगी

प्लेटफॉर्म 2 के इंदौर छोर तरफ प्राइवेट दुकानों के पीछे नया चार पहिया वाहनों का पार्किंग एरिया बनेगा।

स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग के सामने से होकर कार, बाइक और ऑटो के आने-जाने के लिए अलग से प्रवेश और निकास द्वार बनेंगे। इससे ट्रैफिक सुचारु हो जाएगा।

पुराने माल गोदाम के गेट से प्लेटफॉर्म 2 की तरफ सेकंड एंट्री गेट बनेगा। यहीं वेटिंग हॉल और नया बुकिंग ऑफिस भी बनेगा।

प्लेटफॉर्म 4,5 और 6 को और बेहतर बनाते हुए कोटा स्टोन का फ्लोर, ग्रेनाइट की बैंचें लगाई जाएंगी।

प्लेटफॉर्म 5 के ट्रैक के नीचे 1.2 करोड़ की लागत से सीमेंट कांक्रीट एप्रिन बनाई जाएगी।

स्टेशन परिसर में पानी सप्लाई के लिए 2.25 लाख लीटर क्षमता वाली टंकी और 2 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड संपवेल, दो नए बोरवेल और स्टेशन की सभी पाइपलाइन के नेटवर्क को सुधारा जाएगा। इसपर 1.57 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

स्टेशन एरिया में 670 नई एलईडी लाइट, 14 नए एलईडी हाईमास्ट और सभी साइनबोर्ड एलईडी में बदले जाएंगे जिस पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

वर्तमान मालगोदाम को धौंसवास शिफ्ट कर प्लेटफॉर्म 4 की लंबाई बढ़ाई जाएगी। इसमें 13.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

पूरे स्टेशन एरिये को 4 हजार मीटर की बाउंड्रीवॉल से कवर किया जाएगा।

रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित नए भवन का मॉडल।

खबरें और भी हैं...