मुख्यमंत्री 26 मई को रतलाम-बाजना आएंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में लोगों को लाने के लिए जिला प्रशासन ने 250 बसों की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे रतलाम आएंगे और डीआरपी लाइन में आयोजित कार्यक्रम के बाद देर शाम बाजना जाएंगे। वहां चौपाल के बाद रात्रि विश्राम वहीं करेंगे और सुबह रवाना होंगे। सोमवार को टीएल में कलेक्टर रुचिका चौहान ने मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए वहीं कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को जिले से पहुंची 125 शिकायतें लंबित हैं, इन्हें तत्काल निपटाएं।
कलेक्टर ने बताया प्रधानमंत्री ऑफिस कार्यालय पहुंची शिकायतों में जिला पंचायत की 45, एसडीएम जावरा की 33, एसडीएम रतलाम शहर की 14, शहरी विकास अभिकरण तथा एसडीएम रतलाम ग्रामीण की 10-10 शिकायतें निराकृत की जाना हैं। एसडीएम आलोट की 8 तथा स्वास्थ्य विभाग की 5 शिकायतें लंबित हैं।