यदि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना में इंश्योरेंस करा रखा है तो इस माह खाते में न्यूनतम बैलेंस रखें। ऐसा ना हो कि बैलेंस ना हो और इंश्योरेंस रद्द हो जाए।
इन दोनों बीमा योजनाओं के प्रीमियम कटने की आखिरी तारीख 31 मई है। दोनों योजनाओं को मिलाकर प्रीमियम 342 रुपए कटना है। इसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 330 रुपए है जबकि सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम 12 रुपए है। दोनों योजनाओं में चार लाख रुपए का बीमा मिलता है और दोनों ही बीमा योजना का इंश्योरेंस मई में रिन्यू होता है।
जीवन ज्योति योजना में 50 साल तक वाले हो सकते हैं शामिल- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 साल तक की उम्र के लोगों को लाभ मिलता है। कवर पूरा होने से पहले अगर इंश्योरेंस धारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 2 लाख रुपए तक कवर मिलता है। सुरक्षा योजना का लाभ 18 से 70 साल तक की उम्र के लोग उठा सकते हैं।