पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 1185 कॉलोनी में से 64 में बढ़ेगी जमीन की कीमत, 47 में 20 व 15 कॉलोनी में 10 फीसदी तक होगी बढ़ोतरी, बाकी में यथावत रहेगी

1185 कॉलोनी में से 64 में बढ़ेगी जमीन की कीमत, 47 में 20 व 15 कॉलोनी में 10 फीसदी तक होगी बढ़ोतरी, बाकी में यथावत रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने सोमवार को जमीनों के दाम तय करने के लिए गाइड लाइन फाइनल कर दी है। इस बार की गाइड लाइन में राहत मिली है और शहर की 1185 कॉलोनियों में से महज 64 में ही जमीनों के भाव में बढ़ोतरी की है। लगातार यह तीसरा साल है जब गाइड लाइन में राहत देते हुए बहुत कम इलाकों में दाम बढ़ाना प्रस्तावित किए हैं।

उप मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद शुक्रवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में कलेक्टर के सामने प्रस्तावित गाइड लाइन को रखा गया था। इस पर कलेक्टर ने गाइड लाइन का दोबारा आकलन करने के निर्देश दिए थे। जिला पंजीयक ने दोबारा आकलन किया और तीन साल की गाइड लाइन और दस्तावेज से मिलान कर दाम कर संशोधित गाइड लाइन सोमवार को टीएल की बैठक के बाद कलेक्टर के सामने प्रस्तुत किया। इसके बाद कलेक्टर ने इसे फाइनल कर दिया है।

कलेक्टर ने फाइनल की गाइड लाइन, अब 24 तक दे सकते हैं सुझाव-आपत्ति, इसके बाद महानिरीक्षक कार्यालय भेजेंगे

क्षेत्रवासी दे सकते हैं सुझाव

कलेक्टर द्वारा गाइड लाइन फाइनल करने के बाद रजिस्ट्रार विभाग ने इस पर सुझाव मंगाए हैं। जिसे सुझाव प्रस्तुत करना है वो विभाग में कार्यालयीन समय में 24 मई तक प्रस्तुत कर सकता है। 25 मई को गाइड लाइन स्वीकृति के लिए महानिरीक्षक कार्यालय भोपाल भेजी जाएगी। जहां से स्वीकृति मिलते ही इसे लागू किया जाएगा।

लोगों को राहत दी है

जिला पंजीयक ऋतंभरा द्विवेदी ने बताया इस बार गाइड लाइन में राहत दी है और 1185 क्षेत्रों में से 64 कॉलोनियों में ही थोड़े-बहुत दाम बढ़ाए हैं। बाकी क्षेत्रों में राहत दी है ताकि लोगों को पर भार ना पड़े।

कहां-कितनी बढ़ोतरी प्रस्तावित

64 कॉलोनियों में दाम बढ़े

15 कॉलोनियों में 10 फीसदी से कम

47 कॉलोनियों में 10 से 20 फीसदी तक

02 कॉलोनी में 20 फीसदी से ज्यादा

कॉलोनी अभी दाम प्रस्ता. दाम

बरबड़ रोड 539 567

रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी 520 567

ऊंकाला रोड 302 331

समता सिटी 473 511

मालवानगर 586 615

अंजनीधाम 520 567

राजबाग 473 567

(नोट भाव प्रति वर्ग फीट में है।)

गाइड लाइन में कब, कितनी की बढ़ोतरी

1. 2016 में शहर की सात कॉलोनियों में ही जमीन के दाम बढ़ाए थे। इसके अलावा शेष शहर में दाम नहीं बढ़ाए गए।

2. 2017 की गाइड लाइन में 40 कॉलोनियों में जमीन के दाम 38 फीसदी तक बढ़ाए। बाकी शहर में दस फीसदी ही बढ़ाए थे।

3. इस साल की प्रस्तावित गाइड लाइन में 64 कॉलोनियों में रेट बढ़ाए हैं। शेष क्षेत्रों में दाम यथावत रखे हैं।

खबरें और भी हैं...