रतलाम | गुर्जर ग्रुप जमुनिया द्वारा आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबला दंतोड़िया की अलोन बॉयज और जमुनिया की जनकपुर 11 के बीच हुआ। इसमें जनकपुर 11 ने 10 ओवर में 61 रन बनाए। दंतोड़िया की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। जनकपुर 11 के कप्तान जीवन गुर्जर को प्रथम पुरस्कार 14 हजार रुपए व ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू यादव, गोवर्धनलाल गुर्जर, मदनलाल गुर्जर आदि थे। संचालन शुभम गुर्जर बैंसला ने किया। आभार शुभम गुर्जर ने माना।