पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • कथा के लिए विधायक सभागृह में बन रहा पंडाल, परिवहन व्यवस्था भी रहेगी

कथा के लिए विधायक सभागृह में बन रहा पंडाल, परिवहन व्यवस्था भी रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुखारविंद से 23 से 29 मई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कथा का शुभारंभ बुधवार शाम 4 बजे होगा। इससे पहले दोपहर 3 बजे स्व. कल्याणमल पुरोहित के निवास जोधाबाग से कलश यात्रा निकलेगी।

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन चेतन्य काश्यप परिवार द्वारा श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। कथा के दौरान रोज विधायक सभागृह के सामने स्थित जानकी मंडपम् में भंडारा होगा। कथा के लिए विधायक सभागृह में पंडाल और मंच तैयार किया है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंडाल में शीतलता के प्रबंध रहेंगे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए विभिन्न स्थानों से परिवहन व्यवस्था रहेगी।

खबरें और भी हैं...