रतलाम | रतलाम अकाउंटेंट एसोसिएशन ने इनकम टैक्स विभाग में आए नए आयकर अधिकारी एस. आर. मीणा एवं मनीष जैन का स्वागत किया। इस पर दोनों अधिकारियों ने टैक्स में आने वाली हर दिक्कत दूर करने का भरोसा दिया। एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश गहलोत, सचिव प्रमेंद्र नाहटा, सहसचिव जितेंद्र झामर, प्रकाश कोठारी, अजय जैन, महेश पांचाल, मुकेश पांचाल, अजय खाबिया, ईश्वर गोयल, शुभम गेलड़ा आदि उपस्थित थे। आयकर निरीक्षक नीरज कुमार का भी स्वागत किया।