पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वन्य कर्मचारियों की हड़ताल 24 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम |अन्य विभागों की तुलना में कम वेतन मिलने पर वन्य कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने अब 24 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारी 23 मई को अपने पास का शासकीय सामान विभागों में जमा करेंगे। पहले कर्मचारी 5 मई से हड़ताल पर जाने वाले थे लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया था। कर्मचारी मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल करेंगे। जिलाध्यक्ष कमलसिंह देवड़ा ने बताया कर्मचारी 56 साल से आंदोलनरत हैं। वनांचलों में पदस्थ कर्मचारी 24 घंटे सुरक्षा में लगे हैं। सर्वाधिक वन मध्यप्रदेश में हैं लेकिन वन कर्मचारियों का वेतन अन्य विभागों के कर्मचारियों से न्यूनतम है।

खबरें और भी हैं...