पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रोटरी क्लब ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

रोटरी क्लब ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | रोटरी क्लब की आधिकारिक यात्रा में रोटरी मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष डाॅ. जामीन हुसैन भी पहुंचे। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा संचालित रोटरी फिजियोथैरेपी सेंटर, जीडी अंकलेसरिया डायलिसिस सेंटर, रोटरी आहार केंद्र, रोटरी गार्डन जिम आदि का अवलोकन किया। इस दौरान अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों काे सम्मानित किया। इसमें चेतन्य काश्यप साहित्य पुरस्कार डाॅ. मुनींद्र दुबे, चेतन्य काश्यप उदयमान खिलाड़ी अवॉर्ड दिव्यराजसिंह राठौर, काश्यप रोटरी आई बैंक नेत्रदान आभार वैध स्व. हरिविजय पाठक के परिवारजन को, स्व. कोमलसिंह नाहर स्मृति श्रेष्ठ शासकीय कर्मचारी अवॉर्ड हंसा मालवीय, जिला अस्पताल, संगीता खरे बाल चिकित्सालय, राधेमोहन सक्सेना नगर निगम, प्रवीण कुरील दूरसंचार विभाग, रितेश गर्ग शिक्षा विभाग आदि को दिया। प्रतिभावान विद्यार्थी ऐश्वर्य एवं ऐश्वर्या त्रिवेदी को अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. जयकुमार जलज को भी सम्मानित किया। स्वागत क्लब अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया ने किया। संचालन मीतेश गादिया व अश्विन त्रिवेदी ने किया। आभार सचिव सिद्धार्थ जैन ने माना।

खबरें और भी हैं...