रतलाम | रतलाम योग अनुसंधान संस्थान एवं गुजराती समाज के संयुक्त तत्वावधान में 28 मई से 3 जून तक 7 दिवसीय योग शिविर लगाया जाएगा। शिविर न्यू रोड स्थित गुजराती समाज भवन में लगेगा। इसमें जिला योग प्रभारी आशा दुबे रोज सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक प्रशिक्षण देंगी। संस्थापक डॉ. ओसी जैन, अध्यक्ष हंसमुखभाई शाह, सचिव सूर्यनारायण उपाध्याय आदि ने शामिल होने की अपील की।