बड़ावदा | श्रीराजेंद्र सूरि पौषधशाला में दो दिनी ज्ञानायतन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें डिसा निवासी मोक्ष जैन, पारा निवासी पर्व जैन ने धार्मिक गतिविधियां कराई। परमात्मा का औषधियों से अभिषेक कराया। गुरुमहिमा का महत्व आदि बताया। केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप बाफना, मीडिया प्रभारी शिरीष सकलेचा ने बताया शिविर में ऋषिका चत्तर, चर्चित औरा, अर्पित औरा, ऋषभ चत्तर, आराध्य कोठारी, सार्थक सकलेचा, महावीर सकलेचा, श्रेयांश बाफना, राजश्री चत्तर, खुशी चत्तर, सुरभि सकलेचा, रिया बाठिया, ऋषिका बाठिया सहित 30 युवाअों ने भाग लिया। रविवार को अभा राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अशोक श्रीश्रीमाल, ब्रजेश बोहरा ने शिविरार्थियों को पुरस्कार बांटे। शिविर कराने में परिषद अध्यक्ष सुशील सकलेचा, विपुल सकलेचा, हर्षित चत्तर, निकुंज सकलेचा, प्रकाश सकलेचा, महेश सकलेचा, महिला परिषद का सहयोग रहा। आभार पिंटू सकलेचा ने माना।