पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • संस्कार समर कैंप में बच्चों को खेल खेल में करवाया योग

संस्कार समर कैंप में बच्चों को खेल-खेल में करवाया योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय डोंगरा नगर सेवाकेंद्र में संस्कार समर कैंप लगाया जा रहा है। इसमें गुजरात से पधारे एमएस यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर दुष्यंत मोदी, नयना मोदी ने बॉडी एंड माइंड फिट एंड फाइन की एक्सरसाइज करवाई।

बच्चों को खेल-खेल में योग करवाया। तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने की सलाह दी। आयोजन में जिला वन मंडलाधिकारी प्रफुल्ल फूलझेले ने कहा बचपन में ही स्वयं को जानने और संस्कार परिवर्तन का ज्ञान मिलना बहुत सौभाग्य की बात है। पढ़ाई के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी जरूरी होती है। यह शिक्षा भविष्य में बहुत काम आएगी। संस्था में बच्चों को अच्छे संस्कार निर्माण की प्रेरणा मिलेगी। हमारे जीवन में पहला प्रभाव माता-पिता का फिर शिक्षक का पड़ता है। अंत तक सीखने की भावना रखो तो जिंदगी में बहुत आगे जा सकते हैं।

ब्रह्माकुमारी सविता ने कहा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर यह संस्कार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के चारित्रिक एवं नैतिक उन्नति द्वारा सकारात्मक परिवर्तन लाकर व्यक्तित्व विकास करना है। जिस प्रकार छोटे पौधों का रोपण करना सहज होता है, उसी प्रकार बच्चों में अच्छे संस्कारों को रोपित करना आसान होता है। संचालन ब्रह्माकुमारी साक्षी ने किया। आभार ब्रह्माकुमारी गीता ने माना।

खबरें और भी हैं...