पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अहमद नूर कुरैशी मारवाड़ी समाज के नए सदर मनोनीत

अहमद नूर कुरैशी मारवाड़ी समाज के नए सदर मनोनीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | कुरैशी मारवाड़ी समाज की साधारण बैठक वेद व्यास कॉलोनी स्थित सूरज हाल में हुई। इसमें समाज ने नए सदर के रूप में सर्वानुमति से अहमद नूर कुरैशी को अध्यक्ष पद के लिए चुना। चुनाव मंजूर कुरैशी और अहमद नूर के बीच हुए। मंजूर ने समर्थन अहमद नूर को दे दिया। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष घोषित कर दिया।

कमेटी में मंजूर कुरैशी और हबीब अहमद को उपाध्यक्ष, जाकिर कुरैशी को सचिव, शाकिर को सहसचिव, जाहिद कुरैशी को खजांची, हाजी करीम तथा शाहिद को संचालक बनाया गया। कार्यकारिणी में जमील कुरैशी, यूनुस, नासिर कुरैशी, इब्राहीम कुरैशी, रईस कुरैशी, कमरू कुरैशी को मनोनीत किया। नए सदर अहमद नूर ने कमेटी के साथ समाज के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया। समाज में शिक्षा, सामाजिक विवाह जैसे मुद्दे बढ़ाने की भी बात कही। संचालन गायक मोहम्मद सलीम ने किया।

खबरें और भी हैं...