मेव तंजीम की कार्यकारिणी में अय्यूब खान बने अध्यक्ष
रतलाम | काजीपुरा स्थित मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी के कार्यालय में मध्यप्रदेश मेव तंजीम की साधारण सभा की बैठक हुई। सभा समाजसेवी बाबूभाई काजी की निगरानी में हाजी वहीद खां मेव की अध्यक्षता में हुई। पहले सभी ने मुमशाद खान मेव व अन्य पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। सभा में सर्वसहमति से अय्यूब खान मछली वाले को अध्यक्ष मनोनीत किया। पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष शेहजाद खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी वहीद खां, साबिर भाई, महासचिव अब्दुल रशीद मेव, सचिव आसिफ खान मेव, संयुक्त सचिव वहीद खान, कोषाध्यक्ष कय्यूम खान, प्रचार मंत्री शौकत खान, सरपरस्त हाजी मम्मू खां आदि मौजूद थे। कार्यकारिणी के 21 सदस्यों की भी घोषणा की गई।