पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पेंशनरों को विशेष वर्ग मानें, आयकर से मुक्त करने का पीएम को देंगे प्रस्ताव

पेंशनरों को विशेष वर्ग मानें, आयकर से मुक्त करने का पीएम को देंगे प्रस्ताव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काटजू नगर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की पेंशनरों को आयकर मुक्त करने के प्रस्ताव पर सुझाव के लिए विभिन्न पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों की चर्चा हुई। अध्यक्षता रमेश रावल ने की। सचिव केएल श्रीवास्तव ने बताया सर्वप्रथम अध्यक्ष का पुष्पहार से स्वागत किया। जिला पेंशनर्स समाज के संरक्षक सूबेदार सिंह ने सभी पेंशनरों को विशेष वर्ग मानकर आयकर से मुक्त करने का सुझाव रखा। इसके लिए सभी पेंशनर्स प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को प्रस्ताव पास कर भेजेंगे।

खबरें और भी हैं...