माहेश्वरी समाज की संगीतमय रामकथा 24 से
रतलाम | माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समाज के सभी संगठनों की मीटिंग हुई। इसमें कथा को सुचारु बनाने के लिए समितियों का गठन किया। 24 मई से 1 जून तक शाजापुर व उज्जैन निवासी मानस मर्मज्ञ पं. श्यामस्वरूप मनावत व्यासपीठ पर रामकथा का वाचन करेंगे। कथा माहेश्वरी भवन में प्रतिदिन दोपहर 2.30 से 6 बजे तक होगी। श्याम स्वरूप मनावत ने कथा स्थल की व्यवस्थाएं देखी। महिला संगठन अध्यक्ष राणादेवी राठी, सचिव शशि मालपानी, जिलाध्यक्ष चंदा भंसाली, संरक्षक रुक्मिणी देवी, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष माधव काकानी, सचिव नरेंद्र बाहेती आदि ने जानकारी दी।