पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • देर रात तक चली जोर आजमाइश, 70 से ज्यादा मुकाबलों में दिखाया दम खम

देर रात तक चली जोर-आजमाइश, 70 से ज्यादा मुकाबलों में दिखाया दम-खम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राधाकृष्ण व्यायामशाला एवं जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में मंगलवार को जिला व मध्यप्रदेश केसरी बनने के लिए महिला व पुरुष पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। भोला पहलवान की स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन बाजना बस स्टैंड स्थित जैन स्कूल मैदान में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कांतीलाल भूरिया व किसान नेता रामचंद्र धाकड़ ने किया। आयोजन समिति अध्यक्ष चंदर पहलवान, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक राजीव रावत, मुकेश मौर्य, सचिव जय प्रकाश शर्मा, मुन्ना पहलवान, भागीरथ मोरिया, राम किशन मोरिया आदि ने अतिथियों का सम्मान किया। आयोजन समिति ने भूरिया को बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए ज्ञापन दिया। मंगलवार को प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए।

ये रहे निर्णायक- कुश्ती में निर्णायक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय निर्णायक पहलवान सत्यदेव मलिक, संजीव मलिक उदयपुर, मनीष खांडेराव इंदौर, विनय जगराम, दुर्गेश धाकड़ रहे। आफिशियल दायित्व मोहित टांक, महेंद्रसिंह सोलंकी, आरसी तिवारी, महेंद्र शुक्ला, सुरेश माथुर, महेंद्रसिंह सोलंकी, सर्वेश कुमार माथुर ने निभाया।

सेमीफाइनल में दांव-पेंच लगाते पहलवान।

खबरें और भी हैं...