एक सप्ताह में दो बार ही आया नलों में पानी, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
भीषण गर्मी में विनोबानगर में पानी की किल्लत है। एक सप्ताह में दो बार ही पानी की सप्लाई हुई है। इससे क्षेत्र के रहवासियों को निजी टैंकर मंगवाना पड़ रहे हैं। मंगलवार शाम भी नलों में पानी की सप्लाई नहीं हुई तो महिलाएं नाराज हो गईं और बच्चों के साथ सड़क पर बर्तन लेकर नाराजी जताई।
महिलाओं ने बताया एक सप्ताह में दो बार ही नलों में पानी आया है। मंगलवार के बाद शनिवार को नल में पानी आया था। इसके बाद से सप्लाई नहीं हुई। पार्षद को शिकायत की लेकिन पार्षद तो ध्यान ही नहीं देते हैं। सप्लाई नहीं होने से पानी के लिए निजी टैंकर मंगवा रहे हैं। पार्षद को भी बताया लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार को पानी सप्लाई होना था लेकिन पानी नहीं आया। इसके बाद मंगलवार का बोला लेकिन फिर भी नहीं आया। इससे निजी टैंकर से पानी मंगा रहे हैं। प्रियंका भारती, कृष्णा सोलंकी, किरण वर्मा, सुनीता सोलंकी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
नल में पानी नहीं आने पर नाराज महिलाओं ने पार्षद के प्रति आक्रोश जताया।
रहवासियों का आरोप-समस्या पर ध्यान नहीं देती हैं पार्षद
क्षेत्र के रहवासियों का आरोप है कि पार्षद समस्या पर ध्यान नहीं दे रही हैं। प्रेमसिंह सक्तावत ने बताया एक सप्ताह में दो बार ही सप्लाई हुई है। पिछले सप्ताह मंगलवार को नलों में पानी आया था। इसके बाद शनिवार को आया। उसके बाद अब तक सप्लाई नहीं हुआ है। निजी टैंकर से पानी मंगवा रहे हैं। कई बार टैंकर वाला भी नहीं आता है। शिकायत की तो बोले तकनीकी खराबी है।
संपवेल का फुटवॉल्व खराब था, अब दिक्कत नहीं होगी- पार्षद
पार्षद इंदुबाला अनिल गोखरू ने बताया संपवेल का फुटवॉल्व खराब हो गया था। इससे टंकी तक पानी नहीं जा रहा था। इससे दिक्कत आई। संपवेल खाली कर रिपेयरिंग की। पानी खाली करने में समय लग गया। इससे शनिवार के बाद सप्लाई नहीं हुई। मंगलवार शाम को आधे क्षेत्र में पानी सप्लाई कर दी थी। जो आधे क्षेत्र बचे हैं वहां बुधवार सुबह सप्लाई की जाएगी।