स्टेट रूरल वालीबाल स्पर्धा में रतलाम ने उज्जैन को हराया
मध्यप्रदेश यूथ रूरल गेम्स एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से हुई पांचवीं स्टेट रूरल गेम्स स्पर्धा रतलाम ने जीत ली है। उज्जैन में वालीबॉल स्पर्धा में रतलाम की टीम ने उज्जैन को पराजित कर वालीबॉल चैंपियनशिप का प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दल के खिलाड़ी सोमेश राठौर, (कप्तान) तपन, हर्ष ,अल्पेश खान ,पंकज, अल्फोंस पीटर, अश्विन आदि ने भाग लिया। जिला वालीबॉल संघ अध्यक्ष मुबारिक खान, चेयरमैन भगतसिंह भदोरिया, सचिव प्रकाश व्यास कोच कमलजीत सिंह एवं पदाधिकारी अमित मोगरा, सुरेश गयादीन, ओंकार, डी.के . दास आदि ने टीम के सदस्यों का सम्मान किया।