पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • कुष्ठ बस्ती में घर घर जाकर दिए गैस कनेक्शन

कुष्ठ बस्ती में घर-घर जाकर दिए गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में मोतीनगर स्थित कुष्ठ बस्ती में हितग्राहियों को घर जाकर गैस कनेक्शन का वितरण राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन में समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की धारणा को चरितार्थ करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बस्ती के पात्र लोगों को कनेक्शन दिलाने का आश्वासन दिया।

कुष्ठ बस्ती में गैस कनेक्शन का वितरण एचपीसीएल की वितरक कार्तिक गैस सर्विस के माध्यम से किया गया। क्षेत्र के 10 हितग्राहियों को पहले चरण में कनेक्शन दिए। हितग्राहियों की ओर से विधायक का स्वागत किया गया। निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक बंटी बोहरा, पार्षद प्रतिनिधि राकेश मीणा, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, उपाध्यक्ष हेमंत राहौरी, राजेश बैरागी, सेविका पार्वतीबाई एवं गैस सर्विस संचालक चंद्रकांत मांडोत सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...