शनि जयंती : चिंगीपुरा मंदिर में हवन तो अलकापुरी में महाआरती के बाद भंडारा
शहर में मंगलवार को शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में अभिषेक, महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं के मंदिर में पहुंचने का सिलसिला अलसुबह से ही शुरू हो गया था जो कि देर रात तक चला। चिंगीपुरा शनि गली स्थित प्राचीन शनि मंदिर में जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 8 बजे हवन के बाद सुबह 11 बजे महाआरती की गई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए भंडारे में कई लोगों ने प्रसादी ली। अलकापुरी स्थित शनि मंदिर में सुबह से ही धार्मिक आयोजन हुए। शाम को महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया। महाआरती में महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, प्रेमलता दवे, पार्षद प्रहलाद पटेल आदि मौजूद थे। महाआरती के बाद भंडारे की शुरुआत हुई। सज्जनमिल की चाल स्थित सूर्यमुखी शनिदेव मंदिर में सुबह शनिदेव के तेलाभिषेक के बाद हवन हुआ। शाम को महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया। इस दौरान कई क्षेत्रवासी मौजूद थे।
अलकापुरी शनि मंदिर में महाआरती करते हुए अतिथि। इनसेट : शनिदेव की प्रतिमा।
राठौड़ समाज ने निकाला चल समारोह
बाजना | शनि जयंती पर सदर बाजार स्थित शनि मंदिर से राठौड़ समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह कर्नाटक चौराहा, बस स्टैंड होता हुआ शनि मंदिर पहुंचकर महाआरती के साथ विसर्जित हुआ। समाज अध्यक्ष मुकेश आशरमा, कचरूलाल राठौर, टेकचंद राठौड़, रतनलाल राठौड़, छगनलाल राठौड़, टेकचंद राठौड़, मदनलाल, दुलीचंद, वैभव, सौभागमल, गोपाल राठौड़ आिद मौजूद थ।