पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • नहा रही महिला को घूरने वाले युवक को एक साल की सजा

नहा रही महिला को घूरने वाले युवक को एक साल की सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | नामली के पास सेमलिया में घर के बाहर बाथरूम में नहा रही महिला को दरार से घूरने वाले युवक को न्यायालय ने एक साल कारावास की सजा सुनाई। अभियुक्त पर एक हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया। एडीपीओ कृष्णकांत चौहान ने बताया महिला रोज की तरह घर के बाहर बाथरूम में नहाने गई थी। आरोपी बंटी उर्फ दिनेश पिता मांगीलाल माली (32) निवासी सेमलिया बाथरूम की दीवार और उसपर ढंकी चादर के बीच से झांक रहा था। उसके हाथ में मोबाइल था। महिला ने शोर मचाया तो सास ने आकर बंटी को पकड़ा। वह धमकाते हुए धक्का देकर भाग गया। पति के घर आने के बाद महिला ने नामली थाने में बंटी उर्फ दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। न्यायिक दंडाधिकारी अंजय सिंह ने मंगलवार को फैसले में दिनेश को एक साल कारावास व एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।

खबरें और भी हैं...