पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • उधार देने वाला निगम का सहकर्मी मकान की रजिस्ट्री नहीं लौटा रहा

उधार देने वाला निगम का सहकर्मी मकान की रजिस्ट्री नहीं लौटा रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगमकर्मी की प|ी ने रुपए उधार देने वाले पति के सहकर्मी पर मकान पर कब्जा करने की नियत से रजिस्ट्री नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई में एसपी से शिकायत की। मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी ऑफिस में 46 शिकायतें आई। एसपी अमित सिंह और एएसपी डॉ. राजेश सहाय ने संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

डोंगरा नगर निवासी नीलिमा राठौड़ ने शिकायत में बताया पति दिनेश राठौड़ नगर निगम में काम करते हैं। तीन साल से निलंबित हैं। जरूरत पर 22 अगस्त 2012 को डोंगरा नगर स्थित मकान की रजिस्ट्री और एक-एक लाख रुपए के दो चेक जमानत के रखकर सहकर्मी रामेश्वर सोनी से दो लाख रुपए उधार लिए थे। पति ने एक लाख 55 हजार रुपए लौटा दिए। सोनी ने 6 लाख 54 हजार रुपए बकाया बताकर मकान की रजिस्ट्री लौटाने से मना कर दिया। भुगतान के लिए बैंक में चेक लगाकर बाउंस करवाया और न्यायालय में परिवाद दायर कर दिया जिसके कारण पति की जमानत करवानी पड़ी।

रुपए नहीं देने से पूरा नहीं किया निर्माण- महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर लक्ष्मी चौहान द्वारा जनसुनवाई में की अनुबंध कर रुपए लेने के बावजूद मकान बनाकर नहीं देने पर कांट्रेक्टर विजय धवन व रमेश मूलचंदानी के खिलाफ की शिकायत पर कांट्रेक्टर ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पक्ष रखा। कांट्रेक्टर विजय धवन के पिता आनंद धवन ने शिकायत में बताया कि 10 मार्च 2016 को हुए अनुबंध के अनुसार 4 माह में 22 लाख भुगतान करना थे। समय पर भुगतान नहीं होने से 4 माह में अनुबंध समाप्त हो गया। महंगाई बढ़ने के कारण लागत बढ़ी है। हम काम करना चाहते हैं परंतु लागत के हिसाब से रुपए दिलाएं।

खबरें और भी हैं...