पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 15 क्विंटल चने खाली कर भाग गया मैजिक वाहन का ड्राइवर

15 क्विंटल चने खाली कर भाग गया मैजिक वाहन का ड्राइवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य की खरीदी के दौरान ड्राइवर चने खाली कर भाग गया। चार दिन में यह दूसरा मौका है जब ड्राइवर भागा है। इसके पहले भी मिनी ट्रक में 100 बोरी चने भरकर आया ड्राइवर नागरिक आपूर्ति निगम और उपाध्यक्ष द्वारा पूछताछ करने पर भाग गया था। खरीदी केंद्र के मैनेजर ने इसकी जानकारी जिला कमेटी को दी है।

अनाज मंडी में समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी चल रही है। खरीदी नामली विपणन संघ कर रहा है। मंगलवार सुबह 11.30 बजे मैजिक में भरकर ड्राइवर 15 क्विंटल चने लेकर आया। इसमें से फफूंद वाला माल भी था। इस पर सोसायटी के मैनेजर सुनील शर्मा ने इसके सैंपल लिए और कहा ये फफूंद लगा हुआ माल है नहीं चलेगा तो ड्राइवर बोला कि मैं तो भाड़े पर लाया हूं। जब पंजीयन मांगा तो नहीं मिला और ड्राइवर भाग गया। इसकी जानकारी उन्होंने जिला कमेटी को दी। लेकिन कमेटी से कोई नहीं आया।

पहले भी 100 बोरी चने से भरा ट्रक छोड़कर भाग गया था

चार दिन पहले शनिवार को भी यही स्थिति बनी थी। बामनिया से मिनी ट्रक से चना लेकर ड्राइवर और क्लीनर पहुंचे थे। नागरिक आपूर्ति निगम के मैनेजर सतीश आगर और मंडी उपाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह ने ड्राइवर और क्लीनर से पूछताछ की थी कि माल कहां से लेकर आए हो और किसका है तो दोनों ट्रक छोड़कर भाग गए। इस पर मंडी प्रशासन ने व्यापारी शैतानमल अग्रवाल पर टैक्स का पांच गुना जुर्माना लगाया था। मंडी के अनुसार ट्रक अंजलि कॉटन कंपनी का था। यह बामनिया से माल भरकर लाया था। ट्रक का रजिस्ट्रेशन गौरव अग्रवाल रामबाग के नाम पर निकला था।

खबरें और भी हैं...