पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • भावांतर योजना में प्याज की खरीदी आज से

भावांतर योजना में प्याज की खरीदी आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भावांतर योजना में प्याज की खरीदी बुधवार से शुरू होगी। योजना के पहले मंगलवार को थोक मंडी में प्याज 2 से 6 रुपए प्रतिकिलो बिका। इसके औसत भाव 4.5 रुपए किलो रहे। इधर प्याज की आवक भी घट गई है। मंडी में मंगलवार को 6000 कट्टे (प्रति कट्टा 50 किलो) की आवक रही। इधर भावांतर योजना में होने वाली खरीदी के पहले मंगलवार रात को प्याज-लहसुन मंडी में 150 ट्रैक्टर ट्रॉली प्याज बिकने पहुंच गई। पंजीयन के आधार पर इसकी राशि किसानों के अकाउंट में डाली जाएगी। इसके लिए खरीदी के दौरान ही व्यापारी से आधार कार्ड, पंजीयन पर्ची, टोकन पर्ची, बैंक पास बुक की फोटोकॉपी ली जाएगी। इसके बाद यह राशि किसानों के अकाउंट में डाली जाएगी।

दो चरणों में होगी प्याज की खरीदी- 16 मई से 30 जून, 1 अगस्त से 31 अगस्त तक।

खबरें और भी हैं...