पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • शहर की 65 कॉलोनियों में जून से महंगी होगी जमीन, 50 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की

शहर की 65 कॉलोनियों में जून से महंगी होगी जमीन, 50 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की 65 से ज्यादा कॉलोनियों में अगले महीने से जमीन महंगी हो जाएगी। वजह नई गाइड लाइन लागू होना है। उप मूल्यांकन समिति की बैठक पर इस पर मुहर लग गई है। अब इस प्रस्ताव को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा। यहां प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद इसे भोपाल स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इन कॉलोनियों में नई गाइड लाइन के हिसाब से रजिस्ट्रियां होना शुरू हो जाएंगी। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेडिकल कॉलेज के आसपास की कॉलोनियों में होगी। यहां जमीन के दाम 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

हर साल 1 अप्रैल से नई गाइड लाइन लागू होती है। मार्च में राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर वर्ष 2017-18 की गाइड लाइन को एज इट इज आगे बढ़ा दिया था। इससे जमीनों के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया था और अभी भी 2017-18 की गाइड लाइन के आधार पर रजिस्ट्री हो रही है। पिछले महीने महानिरीक्षक पंजीयन ने रजिस्ट्रार विभाग को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें प्रॉपटी के दाम तय करने के लिए समिति के गठन करने का आदेश जारी करने के साथ नई गाइड लाइन तैयार करने के आदेश दिए थे। इस आधार पर रजिस्ट्रार विभाग ने गाइड लाइन तैयार की।

यहां 50 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की

कॉलोनी अभी रेट (रु.)

राज बाग 473

फ्रैंड्स कॉलोनी 454

अपूर्वा कॉलोनी 473

दीपक नगर 454

अंजनी धाम 520

नाहरपुरा के पास की गली 2452

(भाव- विभाग के मुताबिक और वर्ग फीट में है। इन कॉलोनी के आसपास ज्यादा रेट होने से युक्तियुक्तकरण के चलते उप मूल्यांकन समिति ने प्रस्ताव बनाया है। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में यदि मुहर लगती है तो भाव में बढ़ोतरी होगी)

इन एरियों में बढ़ेंगे दाम

बरबड़ रोड पर राजबाग, अपूर्वा कॉलोनी, अंजनी धाम, पलसोड़ा, बंजली एवं मेडिकल कॉलेज के आसपास जमीनों के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

इस साल घर खरीददारों पर पड़ेगी दोहरी मार

जनवरी में राज्य सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क एक फीसदी बढ़ा दिया था। इससे शुल्क 9.3 फीसदी से बढ़कर 10.3 फीसदी हो गया है। इससे पिछले पांच महीने से 10 लाख रुपए के मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री पर लोगों को दस हजार रुपए ज्यादा चुकाना पड़ रहे हैं। अब फिर गाइड लाइन में 65 कॉलोनियों की जमीनों के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे घर खरीददारों को दोहरी मार पड़ेगी और उन्हें रजिस्ट्री शुल्क के साथ ही गाइड लाइन का शुल्क भी ज्यादा चुकाना पड़ेगा।

जुड़ेंगी कई नई कॉलोनियां

राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के बाद विभाग ने शहर में एक साल में जो नई कॉलोनी काटी गई हैं। उसे भी नई गाइड लाइन में जोड़ा है। इनमें नाकोड़ानगर, नवकार रेसीडेंसी, साईं रेसीडेंसी, अमलतासनगर, रिलायबल रेसीडेंसी, गुरुनानकनगर शामिल हैं। आसपास की जमीनों के आधार पर यहां की गाइड लाइन तैयार की गई है।

चांदनीचौक में मिलेगी राहत

आमतौर पर चांदनीचौक में गाइड लाइन में ज्यादा बढ़ोतरी होती है। इस बार चांदनीचौक व आसपास गाइड लाइन में राहत दी है। नाहरपुरा के पास गली में ज्यादा रेट बढेंगे। क्योंकि बाजार एरिया होेने के बाद भी यहां 2000 रुपए वर्गफीट रेट है। आसपास में 6 से 7 हजार रुपए रेट है। यहां 4000 रु. प्रति वर्ग फीट गाइड लाइन का प्रस्ताव बनाया है।

दो साल में गाइड लाइन में बढ़े भाव एक नजर में

वर्ष 2016 में शहर की 7 कॉलोनियों में ही जमीन के दाम बढ़ाए थे। इसके अलावा शेष शहर में 2015 के मुताबिक ही दाम रखे थे।

वर्ष 2017 की गाइड लाइन में 40 कॉलोनियों में जमीन के दाम 38 फीसदी तक बढ़े थे। बाकी शहर में दस फीसदी दाम बढ़ा गए थे।

वर्ष 2018 इस वर्ष 65 कॉलोनियों में दाम बढ़ाने का प्रस्ताव है। इन कॉलोनियों में 25 फीसदी तक दाम बढ़ा जाएंगे।

खबरें और भी हैं...