पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जिला अस्पताल में डलेगी सेंट्रलाइज ऑक्सीजन लाइन, एमसीएच में लगेंगी एलईडी टीवी व स्क्रीन

जिला अस्पताल में डलेगी सेंट्रलाइज ऑक्सीजन लाइन, एमसीएच में लगेंगी एलईडी टीवी व स्क्रीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन की सुविधा देने के लिए सेंट्रलाइज ऑक्सीजन लाइन डालने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर कलेक्टर व सिविल सर्जन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।

शहर में अगस्त से मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होना है। कॉलेज के लिए अभी मेडिकल कौंसिल आॅफ इंडिया एमसीआई से अनुमति का इंतजार है। कॉलेज के लिए जिला अस्पताल को भी एमसीआई के मापदंडों पर खरा उतरना होगा। इन्हीं शर्तों में अस्पताल में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन लाइन की सुविधा होना शामिल है। अस्पताल में मेजर व माइनर ओटी, सीसीयू, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन की सुविधा होनी चाहिए। फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर से ही काम चल रहा है। अस्पताल में सिर्फ आईसीयू व एसएनसीयू वार्ड में ही ऑक्सीजन लाइन है। जिला अस्पताल में करीब 40 ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टॉक है जिन्हें रिफिल करवाया जाता है। सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया ऑक्सीजन लाइन की सुविधा के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने शासन को पत्र लिखा है। हम भी लोकल स्तर पर प्रयास कर रहे है। इंदौर मेडिकल कॉलेज में जिन्होंने सेंट्रलाइज ऑक्सीजन का काम किया था उनसे भी हमारी चर्चा चल रही है। लाइन डलने से मरीजों को उपचार में भी सहायता मिलेगी।

एमसीएच में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन का काम शुरू

मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट एमसीएच में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन लाइन डालने के लिए काम शुरू हो चुका है। अस्पताल की ओटी, वार्ड, एसएनसीयू आदि में लाइन डलना है। लाइन डलने के बाद ही एसएनसीयू की शिफ्टिंग हो सकेगी। ऑक्सीजन लाइन डालने के लिए एमसीएच में सामान आ चुका है। काम पूरा होने में अभी 15 से 20 दिन का वक्त लग सकता है।

खुले वार्ड और मदर वार्ड में लगेंगी टीवी

एमसीएच भवन में 49 इंच के एलईडी टीवी लगाए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया एमसीएच परिसर के खुले एरिया में व मदर वार्ड में एलईडी टीवी लगाएं जाएंगे। एमसीएच में जल्द ही मरीजों के लिए टोकन सिस्टम भी शुरू होगा। इसके लिए डॉक्टरों से मिलने के साथ प्रवेश के लिए टोकन जरूरी होगा। पर्ची काउंटर के यहां भी टोकन नंबर देखने के लिए स्क्रीन लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...