‘बेस्ट फाइव’ के बावजूद 5 स्कूलों में 10वीं का रिजल्ट 35 % से कम
जिले के कई सरकारी हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। वहीं कई स्कूल ऐसे भी रहे जिनका परीक्षा परिणाम 35 फीसदी से कम रहा। अब शिक्षा विभाग इन स्कूलों की समीक्षा करेगा कि आखिर किस वजह से रिजल्ट कमजोर रहा।
इन स्कूलों रिजल्ट 100 फीसदी- हाईस्कूल रत्तागिरी, हाईस्कूल मांगरोल, हाईस्कूल पलसोड़ा, उमावि जड़़वासाखुर्द, उमावि धमोत्तर, हाईस्कूल मलवासा, उमावि मावता, राजीव गांधी उमावि बरखेड़ी, हाईस्कूल सेमलिया मजरा, हाईस्कूल सोहनगढ़, कन्या उमावि सरवन, हाईस्कूल बाशिंद्रा, हाईस्कूल गुड़भेली, उमावि राजापुरामाताजी, उत्कृष्ट स्कूल उमावि सागोद रोड।
इनका परीक्षा परिणाम 100 फीसदी- हायर सेकंडरी स्कूल पीपलखूंटा, उमावि मावता, उमावि राजापुरामाताजी, उत्कृष्ट स्कूल सागोद रोड रतलाम।
इन हाई स्कूलों का रिजल्ट रहा 35 फीसदी से कम
हाईस्कूल स्टूडेंट पास हुए पूरक रिजल्ट
दीनदयालनगर 23 08 04 34.78
उमावि कुंदनपुर 48 16 31 33.33
घटला 27 06 06 22.22
कनेरी 47 07 03 17
कोटड़ीताल 13 01 02 7
इन हायर सेकंडरी स्कूलों का परिणाम 35 फीसदी से कम
स्कूल स्टूडेंट पास हुए पूरक रिजल्ट
उमावि कुंदनपुर 32 10 09 31.3
उमावि तालोद 24 06 08 28.6
माडल उमावि बाजना 07 02 05 28.6
उमावि पलसोड़ी 30 06 00 27.6