सूचना... चांदनीचौक एवं आसपास के इलाकों में आज 4 घंटे तक बंद रहेगी बिजली
रतलाम | बिजली कंपनी बुधवार को त्रिवेणी सब स्टेशन का मानसून पूर्व मेंटेनेंस करेगी। इससे चांदनीचौक, लक्कड़ पीठा रोड, चौमुखीपुल, गोल चक्कर, लोहार रोड, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, डालू मोदी बाजार, कसारा बाजार, गुरु कल्याण नगर, दीनदयालनगर, बोहरा बाखल, त्रिपोलिया गेट रामगढ़, श्मशान रोड, वीआईपी नगर, आर. के. नगर, पुलिस हाउसिंग कॉलोनी, बजाज खाना, बागडों का वास, बाजना बस स्टैंड, लक्ष्मी मंदिर, हिम्मत बिहार कॉलोनी, ओसवाल नगर आदि कॉलोनियों की बिजली सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।