पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • एसडीओपी ऑफिस में 5 लोगों ने किया विवाद, कागज भी फाड़े

एसडीओपी ऑफिस में 5 लोगों ने किया विवाद, कागज भी फाड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजना थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक व चार साथियों ने सैलाना एसडीओपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों से विवाद कर कागज फाड़े और झूमा-झटकी की। आरोपियों ने गुमशुदगी रिपोर्ट पर बयान दर्ज कराने आई युवती को साथ ले जाने की बात पर विवाद किया था। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामले की जांच कर रहे एसआई लालसिंह परमार ने बताया बाजना थानांतर्गत इमलीपाड़ा खुर्द निवासी राणजी पिता धनजी मईडा की बेटी ने सिंगत निवासी राजू के साथ भागकर शादी कर ली। बाजना थाने में राणजी ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बयान दर्ज करने के लिए युवती को एसडीओपी ऑफिस सैलाना लाए थे। युवती के पिता राणजी के साथ दादा धनजी पिता उंकार मईडा, रिश्तेदार राजू पिता हूरजी मईडा, वागजी पिता धारजी मईडा चारों निवासी इमलीपाड़ा खुर्द बाजना थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक घोड़ाखेड़ा निवासी वीरसिंह पिता नाथू मुनिया को लेकर सैलाना एसडीओपी ऑफिस पहुंचे। युवती ने मर्जी से शादी की बात कही तो परिजन उसे ले जाने लगे। एसडीओपी ऑफिस के रीडर दीपक डामोर, आरक्षक सरफुद्दीन पिता अब्दुल सलाम तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने रोका तो आरोपियों ने झूमाझटकी की और रीडर डामोर की टेबल पर रखे दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने एसडीएम के समक्ष युवती के बयान दर्ज कराए। ससुराल जाने की इच्छा जताने पर एसडीएम ने युवती को पति को सौंप दिया। एसआई लालसिंह परमार ने बताया शासकीय कार्य में बाधा व कर्मचारी से झूमाझटकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को मंगलवार को सैलाना न्यायालय में पेश किया जहां से 22 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

खबरें और भी हैं...